जस्ट डायल का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जस्ट डायल का मुनाफा 16 फीसदी घटकर 27 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 28, 2016 पर 3:30 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जस्ट डायल का मुनाफा 16 फीसदी घटकर 27 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जस्ट डायल का मुनाफा 32.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जस्ट डायल की आय 11 फीसदी बढ़कर 171.3 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जस्ट डायल की आय 154.4 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जस्ट डायल का एबिटडा 26 फीसदी घटकर 37 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जस्ट डायल का एबिटडा 50 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जस्ट डायल का एबिटडा सालाना आधार पर 21.8 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जस्ट डायल का एबिटडा 32.4 फीसदी रहा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।