Get App

जिग्नेश शाह के कंट्रोल से बाहर एफटीआईएल

अब जिग्नेश शाह कंपनी में किसी एक्जिक्यूटिव या मैनेजेरियल पोजीशन पर नहीं रहेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 21, 2014 पर 8:42 AM
जिग्नेश शाह के कंट्रोल से बाहर एफटीआईएल

एनएसईएल घोटाले के चक्कर में फंसे जिग्नेश शाह के हाथ से उनकी खड़ी की गई कंपनी का कंट्रोल भी छूट गया। प्रशांत देसाई को फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी का नया मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त कर दिया गया है। जिग्नेश शाह अब एफटीआईएल के चेयरमैन एमेरिटस होंगे। प्रशांत देसाई अब तक फाइनेंशियल टेक में इन्वेस्टर रिलेशंस के प्रेसिडेंट का पद संभाल रहे थे।

एफटीआईएल के बोर्ड में 3 नॉन-एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर्स शामिल किए गए हैं जिनके नाम हैं निशा दत्त, सुनील शाह और मितेन मेहता। साथ ही एफटीआईएल के बोर्ड में 2 एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर्स भी नियुक्त हुए हैं। 2 नए एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर के नाम हैं जिगिश सोनाग्रा, राजेंद्र मेहता।

अब जिग्नेश शाह कंपनी में किसी एक्जिक्यूटिव या मैनेजेरियल पोजीशन पर नहीं रहेंगे। एनएसईएल घोटाले के बाद रेगुलेटर्स ने फैसला सुनाया था कि जिग्नेश शाह और एफटीआईएल किसी भी स्टॉक और कमोडिटी एक्सचेंज में हिस्सेदारी रखने के लिए फिट एंड प्रॉपर नहीं हैं। जिसके बाद जिग्नेश शाह को एमसीएक्स, एमसीएक्स-एसएक्स और आईईएक्स में अपनी हिस्सेदारी बेचनी पड़ी। और अब आखिरकार फाइनेंशियल टेक के बोर्ड से भी उन्हें हटना पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें