Laser Power & Infra IPO Listing: पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) इक्विपमेंट बनाने वाली लेजर पावर एंड इंफ्रा लिस्टिंग के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 41 गुना से अधिक बोली मिली थी। इसके आईपीओ के तहत ₹214 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹269.00 और NSE पर ₹250.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 26% का लिस्टिंग गेन (Laser Power Listing Gain) मिला।
