सिंगापुर के सोवेरन वेल्थ फंड जीआईसी ने निरलॉन में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। जीआईसी की सहयोगी कंपनी रेको बेरी 222 रुपये प्रति शेयर पर निरलॉन का 34.2 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। रेको बेरी ये हिस्सा गेराल्डटन फाइनेंस, रियल इंडिया इन्वेस्ट और प्रोमोटरों से खरीदेगी। रेको बेरी 28.4 फीसदी हिस्से के लिए ओपन ऑफर भी लाएगी। कंपनी ओपन ऑफर 222 रुपये प्रति शेयर पर ही लाएगी।