जुलाई महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में अशोक लेलैंड की बिक्री में 40.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। जुलाई में अशोक लेलैंड ने कुल 11,022 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल जुलाई महीने में अशोक लेलैंड ने 7861 गाड़ियां बेची थी।
