वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 86.9 फीसदी बढ़कर 380 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 203.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 86.9 फीसदी बढ़कर 380 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का मुनाफा 203.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी की आय 10.7 फीसदी बढ़कर 2381 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी की आय 2151 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का एबिटडा 800 करोड़ रुपये से बढ़कर 974 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू एनर्जी का ऑपरेटिंग मार्जिन 37.2 फीसदी से बढ़कर 40.9 फीसदी रहा।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी का कहना है कि बोर्ड ने 5000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने को मंजूरी दी है। अधिग्रहण और विस्तार योजनाओं के लिए पूंजी जुटाई जाएगी।
साथ ही जेएसडब्ल्यू पावर के पावर ट्रेडिंग कारोबार का जेएसडब्ल्यू ग्रीन एनर्जी के साथ डीमर्ज किया जाएगा। बोर्ड ने जेएसडब्ल्यू पावर के बाकी कारोबार को जेएसडब्ल्यू एनर्जी में विलय करने को मंजूरी दी है। किसी भी कंपनी के अधिग्रहण के लिए 7500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।