Get App

जेट एयरवेजः बकाया चुकाने के लिए समय मांगा

सूत्रों के मुताबिक एयरलाइंस पायलटों के बकाया वेतन चुकाने के लिए जल्द ही एक प्लान तैयार करेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 18, 2014 पर 9:36 AM
जेट एयरवेजः बकाया चुकाने के लिए समय मांगा

जेट एयरवेज ने पायलटों के बकाया वेतन चुकाने के लिए और समय मांगा है। आज जेट एयरवेज मैनेंजमेंट की पायलट प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक थी। सूत्रों के मुताबिक एयरलाइंस पायलटों के बकाया वेतन चुकाने के लिए जल्द ही एक प्लान तैयार करेगी। बैठक में जेट मैनेजमेंट ने पायलटों को आश्वासन दिया है कि वो किस्तों में उनके पैसे चुकाएगी। जेट एयरवेज पर पायलटों का करीब 100 करोड़ रुपए का वेतन बकाया है।

इसके अलावा एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए के नोटिस पर भी मैनेजमेंट ने पायलटों को पूरा सहयोग देने की बात कही है। दरअसल डीजीसीए ने प्रोफिशियंसी पायलट टेस्ट ना देने की वजह से एयरलाइन के 131 पायलटों को नोटिस दिया है और मैनेजमेंट से उनके लाइसेंस रद्द ना करने पर सवाल उठाए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें