Get App

ज्योति लैब के मुनाफे में 4.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ज्योति लैब का मुनाफा 4.9 फीसदी बढ़कर 44.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2015 पर 11:33 AM
ज्योति लैब के मुनाफे में 4.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ज्योति लैब का मुनाफा 4.9 फीसदी बढ़कर 44.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में ज्योति लैब का मुनाफा 42.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में ज्योति लैब की आय 7.5 फीसदी बढ़कर 414.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में ज्योति लैब की आय 385.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ज्योति लैब का एबिटडा 52 करोड़ रुपये से बढ़कर 57 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में ज्योति लैब का एबिटडा मार्जिन 13.5 फीसदी से बढ़कर 13.8 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें