Get App

टाटा कम्युनिकेशंस को 6 करोड़ रु का मुनाफा

तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस की कुल आय 1 फीसदी घटकर 5154.3 करोड़ रुपये रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2015 पर 7:06 PM
टाटा कम्युनिकेशंस को 6 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस को 6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस को 33.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस की कुल आय 1 फीसदी घटकर 5,154.3 करोड़ रुपये रही है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस का एबिटडा 4.6 फीसदी बढ़कर 796 करोड़ रुपये रही है।

वित्त वर्ष 2016 की जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस का एबिटडा मार्जिन बढ़कर 15.4 फीसदी रहा है। वित्त वर्ष 2016 की अप्रैल-जून तिमाही में टाटा कम्युनिकेशंस का एबिटडा मार्जिन 14.6 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें