Get App

टाटा की ट्रक रेसिंग कल, बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में रेस

टाटा की टी1 प्राइमा ट्रक रेसिंग का सीजन टू रविवार को ग्रेटर नोएडा के बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट पर होने जा रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2015 पर 4:34 PM
टाटा की ट्रक रेसिंग कल, बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में रेस

टाटा की टी1 प्राइमा ट्रक रेसिंग का सीजन टू रविवार को ग्रेटर नोएडा के बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट पर होने जा रहा है। ट्रकों की इस रेसिंग में इस बार कैस्ट्राल, कमिंस, टाटा टेक्नोलॉजी मोटरस्पोर्ट्स समेत कुल 6 टीम हिस्सा ले रही हैं। जिनमें ब्रिटिश और यूरोपियन ट्रक चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके इंटरनेशनल ट्रक रेसिंग ड्राइवर शामिल हैं।

इस रेस के लिए 12 खास प्राइमा रेस ट्रक तैयार किए गए हैं। जिनका वजन पिछले सीजन में हिस्सा लेने वाले ट्रकों से 10 फीसदी कम है। ये ट्रक रेसिंग ट्रैक पर 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगे जो पिछले सीजन के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें