Get App

टाटा टेली में हिस्सा खरीदेगी टेलीनॉरः सूत्र

सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक टेलीनॉर टाटा टेली में मेजॉरिटी हिस्सा खरीदने की तैयारी कर रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2015 पर 1:28 PM
टाटा टेली में हिस्सा खरीदेगी टेलीनॉरः सूत्र

टेलीकॉन कंपनी टेलीनॉर, टाटा टेली सर्विसेज के साथ नया कनेक्शन जोड़ने की तैयारी कर रही है। सूत्रों से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक टेलीनॉर टाटा टेली में मेजॉरिटी हिस्सा खरीदने की तैयारी कर रही है। टेलीनॉर अपनी भारतीय सब्सिडियरी का टाटा टेली में विलय भी कर सकती है।

बता दें कि ये डील टाटा संस के टाटा टेली में से डोकोमो का हिस्सा खरीदने के बाद फाइनल होगी। डील पर मुहर लगाने के लिए टेलीनॉर के सीईओ भारत भी आ सकते हैं। फिलहाल टाटा संस ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें