अब आप मनचाहा मोबाइल नंबर भी चुन सकेंगे। टाटा डोकोमो ने अपने हिसाब से मोबाइल नंबर चुनने की सर्विस शुरू की है। कंपनी के मुताबिक ग्राहक उसके ब्रैंड स्टोर जाकर अपने जन्म दिन, पसंदीदा नंबर या आसानी से याद रहने वाले नंबर चुन सकेंगे। देश में पहली बार किसी कंपनी ने ग्राहकों को अपने हिसाब से मोबाइल नंबर चुनने का मौका दिया है टाटा डोकोमो देश के 19 सर्किलों में मोबाइल सेवाएं देती है।
