Get App

टाटा मोटर्स: अगस्त में बिक्री 18% घटी

अगस्त का महीना बिक्री के मोर्चे पर टाटा मोटर्स के लिए बेहद खराब साबित हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2014 पर 6:07 PM
टाटा मोटर्स: अगस्त में बिक्री 18% घटी

अगस्त का महीना बिक्री के मोर्चे पर टाटा मोटर्स के लिए बेहद खराब साबित हुआ है। सालाना आधार पर अगस्त में टाटा मोटर्स की बिक्री में 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगस्त में टाटा मोटर्स ने कुल 40883 गाड़ियां बेची हैं।

सालाना आधार पर अगस्त में टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 19 फीसदी घटकर 36403 यूनिट रही। सालाना आधार पर अगस्त में टाटा मोटर्स की कमर्शियल वाहनों की बिक्री 23 फीसदी घटकर 25428 यूनिट रही।

सालाना आधार पर अगस्त में टाटा मोटर्स की लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 35 फीसदी घटकर 16287 यूनिट रही। हालांकि सालाना आधार पर अगस्त में टाटा मोटर्स की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 9141 यूनिट रही।

सालाना आधार पर अगस्त में टाटा मोटर्स की पैसेंजर वाहनों की बिक्री 5 फीसदी घटकर 10975 यूनिट रही। सालाना आधार पर अगस्त में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 8 फीसदी घटकर 4480 यूनिट रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें