Get App

टाटा मोटर्स के लिए काफी बड़ा झटका

एक कार्गो शिप डूबने के कगार पर पहुंच गई है। इस शिप में जैगुआर-लैंड रोवर कारें हैं जिनकी कीमत करीब 1000 करोड़ रुपये है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2015 पर 8:35 AM
टाटा मोटर्स के लिए काफी बड़ा झटका

टाटा मोटर्स के लिए काफी बड़ा झटका है। ब्रिटेन के पास ब्रैंबल बैंक पर एक कार्गो शिप डूबने के कगार पर पहुंच गई है। नॉर्वे के इस शिप में 1200 लग्जरी जैगुआर-लैंड रोवर कारें हैं जिनकी कीमत करीब 1000 करोड़ रुपये है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि शिप को संतुलित अवस्था में लाने में हफ्तों या महीनों लग सकते हैं। ये शिप 50 डिग्री पर झुक चुकी है लिहाजा कारों को भी नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। अगले कुछ दिनों में मजबूत हवाओं के चलते हालात और खराब हो सकते हैं। इस शिप के करीब 25 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये हादसा कैसे हुआ। खाड़ी देशों के लिए जा रही इस शिप पर रॉल्स रॉयस की कारें और जेसीबी मशीनें भी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें