Get App

टाटा मोटर्सः बिक्री मामूली बढ़ी, एक्सपोर्ट 16% बढ़ा

जुलाई में टाटा मोटर्स ने कुल 40,154 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल जुलाई में टाटा मोटर्स ने 39,629 गाड़ियां बेची थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2015 पर 5:34 PM
टाटा मोटर्सः बिक्री मामूली बढ़ी, एक्सपोर्ट 16% बढ़ा

जुलाई महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री में मामूली बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री में सिर्फ 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। जुलाई महीने में टाटा मोटर्स ने कुल 40,154 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल जुलाई महीने में टाटा मोटर्स ने 39,629 गाड़ियां बेची थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई महीने में टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में बिक्री 35,266 यूनिट से 1 फीसदी घटकर 35,076 यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर जुलाई महीने में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 4363 यूनिट से 16 फीसदी बढ़कर 5078 यूनिट रहा है।

सालाना आधार पर जुलाई महीने में टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 6703 यूनिट से 27 फीसदी बढ़कर 8520 यूनिट रही है। सालाना आधार पर जुलाई महीने में टाटा मोटर्स की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 21 फीसदी बढ़कर 11,808 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें