स्टील सेक्टर की खराब हालात का असर अब इस क्षेत्र में रोजगार पर दिखने लगा है। मुश्किल हालात झेल रही है टाटा स्टील की यूके की सब्सिडरी ने 1050 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है। इसमें से 750 कर्मचारी स्ट्रिप बिजनेस के हैं जबकि बाकी कर्मचारी दूसरे बिजनेस के हैं। चीन के भारी आयात और स्टील की कीमतों में लगातार गिरावट के कारण कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा है। कंपनी का कहना है कि इससे लागत में कमी आएगी और बिजनेस और कम्पिटीटिव बनेगा।