Get App

टाटा स्टील को 5,674 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील को 5,674 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2015 पर 6:26 PM
टाटा स्टील को 5,674 करोड़ रुपये का घाटा

देश की सबसे बड़ी स्टील बनाने वाली कंपनी टाटा स्टील ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील को 5,674 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जबकि वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील को 1,036  करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील को 4,811 करोड़ रुपये अतिरिक्त घाटा हुआ है।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील का स्टैंडअलोन मुनाफा 58.6 फीसदी गिरकर 814 करोड़ रुपये रहा है। वहीं वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील को 1,978.6 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील की आय 20.65 फीसदी घटकर 33,666 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील की आय 42,428 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील की स्टैंडअलोन आय 12.77 फीसदी गिरकर 10,635 करोड़ रुपये रही है। वहीं वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील की स्टैंडअलोन आय 12,191 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा स्टील का एबिटडा 5,011 करोड़ रुपये से घटकर 1,543 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सालाना आधार पर चौथी तिमाही में टाटा स्टील का ऑपरेटिंग मार्जिन 11.8 फीसदी से घटकर 4.6 फीसदी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें