Get App

टीवीएस मोटर के मुनाफे में 38.5% की बढ़ोतरी

पहली तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 38.5 फीसदी बढ़कर 72 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 24, 2014 पर 2:24 PM
टीवीएस मोटर के मुनाफे में 38.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 38.5 फीसदी बढ़कर 72 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में टीवीएस मोटर का मुनाफा 52 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 31 फीसदी बढ़कर 2,305 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में टीवीएस मोटर की आय 1,760 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टीवीएस मोटर का एबिटडा 98.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 131 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में टीवीएस मोटर का ऑपरेटिंग मार्जिन 5.6 फीसदी से बढ़कर 5.7 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें