Get App

टीसीएस का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रु के पार

5 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप पार करने वाली टीसीएस पहली आईटी कंपनी बन गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2014 पर 1:36 PM
टीसीएस का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रु के पार

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस ने आज इतिहास रचा है। टीसीएस का मार्केट कैप आज 5 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है। 5 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप पार करने वाली टीसीएस पहली आईटी कंपनी बन गई है।

अगर आईटी सेक्टर की अगली 4 कंपनियों का मार्केट कैप भी मिला दिया जाए तब भी टीसीएस का मार्केट कैप ज्यादा है। टीसीएस का मार्केट कैप इंफोसिस के मार्केट कैप से 2.5 गुना से भी ज्यादा है। इस वक्त पूरे बाजार में टीसीएस का मार्केट कैप सबसे ज्यादा है। इस स्तर पर भी जानकार टीसीएस में खरीद की सलाह दे रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें