Get App

डिशमैन फार्मा का मुनाफा घटा, बिक्री बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में डिशमैन फार्मा का मुनाफा 18.8 फीसदी घटकर 23.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2014 पर 3:04 PM
डिशमैन फार्मा का मुनाफा घटा, बिक्री बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में डिशमैन फार्मा का मुनाफा 18.8 फीसदी घटकर 23.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में डिशमैन फार्मा का मुनाफा 29.3 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में डिशमैन फार्मा की बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 361.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में डिशमैन फार्मा की बिक्री 306.2 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में डिशमैन फार्मा का एबिटडा 85 करोड़ रुपये से घटकर 74 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में डिशमैन फार्मा का एबिटडा मार्जिन 27.7 फीसदी से घटकर 20.5 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें