Get App

डीएलएफः मुनाफा 9.3% घटा, आय 4.9% घटी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 9.3 फीसदी घटकर 131.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2015 पर 8:06 AM
डीएलएफः मुनाफा 9.3% घटा, आय 4.9% घटी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 9.3 फीसदी घटकर 131.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में डीएलएफ का मुनाफा 145.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डीएलएफ की आय 4.9 फीसदी घटकर 1956.7 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में डीएलएफ की आय 2058 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीएलएफ का एबिटडा 612 करोड़ रुपये से बढ़कर 794 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डीएलएफ का ऑपरेटिंग मार्जिन 29.7 फीसदी से बढ़कर 40.6 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें