डीबी कॉर्पः मुनाफा 1.6% बढ़ा, आय 5.7% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का मुनाफा 1.6 फीसदी बढ़कर 106.8 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 22, 2016 पर 1:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का मुनाफा 1.6 फीसदी बढ़कर 106.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का मुनाफा 105.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प की आय 5.7 फीसदी बढ़कर 586 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प की आय 554.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीबी कॉर्प का एबिटडा 185 करोड़ रुपये से बढ़कर 187 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का एबिटडा मार्जिन 33.3 फीसदी से घटकर 31.9 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीबी कॉर्प की विज्ञापन आय 2 फीसदी बढ़कर 436 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।