Get App

डुकाती: 2 बाइक लॉन्च, कीमत 7.5 लाख रु से शुरू

इटली की स्पोर्ट्स बाइक कंपनी डुकाती ने आधिकारिक रूप से भारत में अपना काम शुरू कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2015 पर 1:34 PM
डुकाती: 2 बाइक लॉन्च, कीमत 7.5 लाख रु से शुरू

इटली की मशहूर स्पोर्ट्स बाइक कंपनी डुकाती ने आधिकारिक रूप से भारत में अपना कामकाज शुरू कर दिया है। कंपनी ने अपने स्क्रैंबलर मॉडल के दो वेरिएंट स्क्रैंबलर क्लासिक और फुल थ्रोटल लॉन्च किए हैं। दिल्ली में इन बाइक्स की एक्स शोरूम कीमत 7.5 लाख रुपए से शुरू होती है।

कंपनी का इरादा भारत में अपने दस मॉडल लाने का है, जिनकी कीमत 6.5 लाख से 40 लाख रुपए के बीच होगी। कंपनी 2015 के अंत तक देश भर में 5 शोरूम खोलेगी, जिन्हें अगले साल के अंत तक बढ़ाकर 13 कर दिया जाएगा। कंपनी मुंबई, दिल्ली और बंगलुरू के अलावा कोलकाता, चेन्नई, कोच्चि, जयपुर और गोवा में अपने शोरूम खोलेगी। 2014 में डुकाती ने दुनिया भर में 4.5 लाख से ज्यादा बाइक्स बेची हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें