Get App

डॉ रेड्डीज का मुनाफा घटा, बिक्री बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 16.8 फीसदी घटकर 574 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 29, 2014 पर 12:29 PM
डॉ रेड्डीज का मुनाफा घटा, बिक्री बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 16.8 फीसदी घटकर 574 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 690 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की बिक्री 6.9 फीसदी बढ़कर 3588 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की बिक्री 3357 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डॉ रेड्डीज का ऑपरेटिंग मुनाफा 736 करोड़ रुपये से घटकर 646.5 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का ऑपरेटिंग मार्जिन 22 फीसदी से घटकर 18 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का टैक्स खर्च 79.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 119.6 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डॉ रेड्डीज की एमर्जिंग मार्के्टस के कारोबार से आय 14 फीसदी बढ़कर 830 करोड़ रुपये रही।

सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डॉ रेड्डीज की भारतीय बाजार के कारोबार से आय 14 फीसदी बढ़कर 480 करोड़ रुपये रही। हालांकि सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की रूस के बाजार से आय 11 फीसदी घटकर 410 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें