डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का मुनाफा 15.7% घटा

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का मुनाफा 15.7 फीसदी घटकर 481 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 13, 2014 पर 1:46 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का मुनाफा 15.7 फीसदी घटकर 481 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का मुनाफा 571 करोड़ रुपये था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज की आय 4.2 फीसदी बढ़कर 3481 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज की आय 3340 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का एबिटडा 794.2 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एबिटडा 929.2 करोड़ रुपये रहा था।

    चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज की अन्य आय साल दर साल आधार पर 163 करोड़ रुपये से घटकर 22.6 करोड़ रुपये हो गई है।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का ऑपरेटिंग मार्जिन 22.8 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का ऑपरेटिंग मार्जिन 27.8 फीसदी रहा था।

    डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के एबिटडा में 120 करोड़ रुपये की सेटलमेंट इंकम शामिल है।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।