Tata Group का जलवा, लगातार 18वें साल सबसे वैल्यूएबल ब्रांड, टॉप-10 में सिर्फ एक की घटी वैल्यू

वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल के बावजूद टाटा ग्रुप की वैल्यू बढ़ी है और लगातार 18वें वर्ष यह देश का सबसे वैल्यूएबल ब्रांड बना हुआ है। टॉप 10 वैल्यूएबल ब्रांड्स में सिर्फ एक की ही वैल्यू कम हुई है, जानिए किसकी और टॉप 10 के बाहर किस ब्रांड की वैल्यू सबसे तेज स्पीड से बढ़ी है

अपडेटेड Jul 14, 2026 पर 2:22 PM
ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 10 कंपनियों में से नौ की वैल्यू में इजाफा हुआ है। इसे डिजिटिल इंफ्रा, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंशियल इनक्लूजन और इनोवेशन में लगातार निवेश से सपोर्ट मिला।

टाटा ग्रुप (Tata Group) लगातार 18वें वर्ष देश का सबसे वैल्यूबल ब्रांड बना हुआ है। इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में निवेश के दम पर इसने अपनी बढ़त और मजबूत की है। वहीं अदाणी ग्रुप (Adani Group) पहली बार टॉप 10 में शामिल हुआ, जबकि सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) देश का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ब्रांड बनकर उभरा। ब्रांड फाइनेंस (Brand Finance) की 'इंडिया 100 2026' रिपोर्ट के मुताबिक देश के 100 सबसे वैल्यूएबल ब्रांड्स की वैल्यू सालाना 7% बढ़कर $25.3 हजार करोड़ पर पहुंच गया। ब्रांड फाइनेंस के मुताबिक वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता के बावजूद यह भारतीय कॉरपोरेट सेक्टर की मजबूती को दिखाता है।

टॉप-10 की नौ कंपनियों की बढ़ी वैल्यू

ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 10 कंपनियों में से नौ की वैल्यू में इजाफा हुआ है। इसे डिजिटिल इंफ्रा, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंशियल इनक्लूजन और इनोवेशन में लगातार निवेश से सपोर्ट मिला।


टाटा ग्रुप की ब्रांड वैल्यू इलेक्ट्रॉनिक्स, डेटा इंफ्रा और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के विस्तार के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सेमीकंडक्टर, रिन्यूएबल एनर्जी और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ते दबदबे के चलते 6% बढ़कर $3.36 हजार करोड़ पर पहुंच गई। लगातार 18वें साल टाटा ग्रुप टॉप पर रहा।

दूसरे स्थान पर इंफोसिस लगातार पांचवे स्थान पर बनी रही। एआई, क्लाउड और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज की बढ़ती मांग के चलते इसकी ब्रांड वैल्यू $1.64 करोड़ रही।

देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी तीसरे स्थान पर रही। गांवों में तगड़े डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और एजेंट बेस के दम पर इसकी ब्रांड वैल्यू 12% बढ़कर $1.53 हजार करोड़ पर पहुंच गई।

एचडीएफसी ग्रुप की ब्रांड वैल्यू कम हुई है और 2% गिरकर $1.39 हजार करोड़ पर आ गई। हालांकि इसके बावजूद यह चौथे स्थान पर है।

पांचवे स्थान पर ब्रांड वैल्यू में 11% के उछाल के साथ $1.08 हजार करोड़ के वैल्यू के साथ रिलायंस ग्रुप है। इसे रिटेल, टेलीकॉम, डिजिटल सर्विसेज और एनर्जी की मजबूत ग्रोथ से सपोर्ट मिला।

एसबीआई ग्रुप की ब्रांड वैल्यू 2% बढ़कर करीब $980 करोड़ पर पहुंच गई और यह छठे स्थान पर बना हुआ है तो $900 करोड़ के ब्रांड वैल्यू के साथ एचसीएलटेक सातवें स्थान पर है।

टॉप-10 में सबसे जोरदार एंट्री अदाणी ग्रुप (Adani Group) की रही जिसने पहली बार इसमें जगह बनाई और आठवें स्थान पर है। इसकी ब्रांड वैल्यू 31% बढ़कर करीब $850 करोड़ पर पहुंच गई। इसे इंफ्रा, एनर्जी, लॉजिस्टिक्स, एयरपोर्ट्स और रिन्यूएबल एनर्जी में विस्तार से मजबूत सपोर्ट मिला।

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) 12% की बढ़ोतरी के साथ $830 करोड़ के ब्रांड वैल्यू पर नौवें स्थान तो एयरटेल 6% की बढ़त के साथ $810 करोड़ के ब्रांड वैल्यू पर दसवें स्थान पर रही।

टॉप-10 के बाहर सबसे तेज Suzlon की बढ़ी वैल्यू

अब टॉप 10 के बाहर बात करें तो देश में सबसे तेज सुजलॉन एनर्जी की ब्रांड वैल्यू बढ़ी। ऑपरेशनल सुधार, मजबूत ऑर्डर बुक और देश के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में बढ़ती रफ़्तार की वजह से इसकी ब्रांड वैल्यू 114% बढ़कर $41.8 करोड़ हो गई।

Taj Hotels सबसे मजबूत ब्रांड

सबसे मजबूत ब्रांड्स में ताज होटल्स ने लगातार पांचवें साल टॉप पोजीशन बनाए रखी। इसका ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स (BSI) स्कोर 93.5/100 और रेटिंग AAA+ रही। इसके बाद जोमैटो का नंबर है जिसकी ब्रांड वैल्यू 37% बढ़कर $140 करोड़ हो गई, और फिर अमूल जिसकी ब्रांड वैल्यू 22% बढ़कर $500 करोड़ हो गई। वहीं खास सेक्टर में अच्छा परफॉरमेंस करने वालों में से टीसीएस $2.12 हजार करोड़ की वैल्यू के साथ देश की सबसे वैल्यूएबल आईटी सर्विसेज ब्रांड बनी हुई है और लगातार पांचवें साल दुनिया का दूसरा सबसे वैल्यूएबल सर्विसेज ब्रांड है।

अब तेजी से आगे बढ़ने वाले ब्रांड्स की बात करें तो अदाणी पावर की ब्रांड वैल्यू 152% बढ़कर $180 करोड़, यस बैंक की वैल्यू 79% बढ़कर $45.8 करोड़, जेएसडब्ल्यू ग्रुप की वैल्यू 55% बढ़कर $230 करोड़, एमआरएफ की वैल्यू 24% बढ़कर $86.3 करोड़ और इंजीनियरिंग कंपनी जेटवर्क की ब्रांड वैल्यू 19% बढ़कर $51.3 करोड़ हो गई।

Just Dial Share Price: चार दिनों में 44% का उछाल, निकाल लें मुनाफा या अभी और चढ़ेगा शेयर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है। 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।