वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 25.8 फीसदी बढ़कर 722 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 574 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 25.8 फीसदी बढ़कर 722 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 574 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 11.2 फीसदी बढ़कर 3,989 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 3,588 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में डॉ रेड्डीज का ऑपरेटिंग मुनाफा 646.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 925.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज का रिपोर्टेड एबिटडा मार्जिन 24.3 फीसदी से बढ़कर 28.6 फीसदी रहा है।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज के अमेरिकी कारोबार की आय 32 फीसदी बढ़कर 1,860 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ग्लोबल जेनेरिक सेगमेंट की आय 15 फीसदी बढ़कर 3,280 करोड़ रुपये रही है।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज के इमर्जिंग मार्केट्स के कारोबार की आय 22 फीसदी घटकर 660 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में रूस के बाजार की आय 29 फीसदी घटकर 290 करोड़ रुपये रही है।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज के बाकी दुनिया के कारोबार की आय 24 फीसदी घटकर 270 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में भारतीय कारोबार की आय 14 फीसदी बढ़कर 550 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में यूरोपीय कारोबार की आय 65 फीसदी बढ़कर 210 करोड़ रुपये रही है।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज के फार्मा सर्विसेस और एक्टिव इंग्रीडिएंट्स कारोबार की आय 7 फीसदी घटकर 590 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज को 35 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में डॉ रेड्डीज को 24.3 करोड़ रुपये का फॉरेक्स मुनाफा हुआ था।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।