तेल की कीमतों में गिरावट सुजलॉन ग्रुप के लिए फायदेमंद रही है। सुजलॉन ग्रुप के चेयरमैन तुलसी तांती के मुताबिक इससे प्रोडक्शन का खर्च कम हुआ है, साथ ही कंपनी को कर्ज चुकाने में मदद मिली है। स्टील, सीमेंट, कॉपर के दाम भी घटे हैं जिससे कंपनी को फायदा हुआ है। औऱ कंपनी ने अपने 50 फीसदी तक कर्ज चुका दिए हैं।