Get App

थर्मेक्स का मुनाफा 49% बढ़ा, आय 19.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में थर्मेक्स का मुनाफा 49 फीसदी बढ़कर 61.6 करोड़ रूपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2015 पर 1:19 PM
थर्मेक्स का मुनाफा 49% बढ़ा, आय 19.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में थर्मेक्स का मुनाफा 49 फीसदी बढ़कर 61.6 करोड़ रूपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में थर्मेक्स का मुनाफा 41.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में थर्मेक्स की आय 19.3 फीसदी बढ़कर 1,001 करोड़ रूपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में थर्मेक्स की आय 839 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में थर्मेक्स का एबिटडा 58 करोड़ रुपये से बढ़कर 90 करोड़ रुपये हो गया है। साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में थर्मेक्स का एबिटडा मार्जिन 6.9 फीसदी से बढ़कर 9 फीसदी हो गया है।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में थर्मेक्स का टैक्स खर्च 30.3 करोड़ रुपये रहा है। वहीं वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में थर्मेक्स का टैक्स खर्च 17.5 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें