Get App

थर्मैक्स के मुनाफे, आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में थर्मैक्स का मुनाफा 17.2 फीसदी घटकर 41.41 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2014 पर 12:52 PM
थर्मैक्स के मुनाफे, आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में थर्मैक्स का मुनाफा 17.2 फीसदी घटकर 41.41 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में थर्मैक्स का मुनाफा 50 करोड़ रुपये रहा था।

वहीं वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में थर्मैक्स की आय 2.7 फीसदी घटकर 839.4 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में थर्मैक्स की आय 863 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में थर्मैक्स का एबिटडा 81 करोड़ रुपये से घटकर 58 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में थर्मैक्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 9.4 फीसदी से घटकर 6.9 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में थर्मैक्स का एनर्जी कारोबार से मुनाफा 73.2 करोड़ रुपये से घटकर 42.14 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में थर्मैक्स का पर्यावरण कारोबार से मुनाफा 21.4 करोड़ रुपये से घटकर 9.8 करोड़ रुपये रहा।

सालाना आधार पर 30 जून 2014 तक थर्मैक्स की ऑर्डर बुक 5.9 फीसदी घटकर 5,206 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में थर्मैक्स ने 2,123 करोड़ रुपये के मुकाबले 662 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें