Get App

नए आईफोन हुए सुपरहिट, रिकॉर्ड बुकिंग

बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे में ही आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस के लिए 40 लाख लोगों ने ऑर्डर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2014 पर 9:41 AM
नए आईफोन हुए सुपरहिट, रिकॉर्ड बुकिंग

नये आईफोन सुपरहिट हो गए हैं। पिछले हफ्ते लॉन्च हुए आईफोन 6 और 6प्लस, शायद अब तक के सबसे ज्यादा सफल आईफोन बनने जा रहे है। आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस को अमेरिका में शानदार रिस्पांस मिला है। बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे में ही आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस के लिए 40 लाख लोगों ने ऑर्डर दिया है।

2 साल पहले लॉन्च हुए आईफोन 5 के मुकाबले आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस की दोगुनी बुकिंग हुई है। आईफोन 5 के लिए पहले दिन 20 लाख लोगों ने ऑर्डर दिया था। आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस की मांग सप्लाई से काफी ज्यादा है। कंपनी के मुताबिक लोगों को शुक्रवार से डिलीवरी मिलनी शुरू हो जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें