Get App

नए साल में स्पाइसजेट की धमाकेदार सेल

स्पाइसजेट की हैप्पी न्यू ईयर सेल के तहत 716 रुपये के बेस फेयर के साथ आपको टिकट मिलेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 28, 2015 पर 11:00 AM
नए साल में स्पाइसजेट की धमाकेदार सेल

नए साल पर स्पाइसजेट यात्रियों के लिए धमाकेदार सेल ऑफर लेकर आया है। स्पाइसजेट ने हैप्पी न्यू ईयर सेल नाम से 4 दिनों की सेल लॉन्च की है। हैप्पी न्यू ईयर सेल के तहत 716 रुपये के बेस फेयर के साथ आपको टिकट मिलेंगे। हैप्पी न्यू ईयर सेल में 28 दिसंबर से 31 दिसबंर के बीच बुकिंग की जा सकती है।

हैप्पी न्यू ईयर सेल में 15 जनवरी से 12 अप्रैल के बीच स्पाइसजेट की चुनिंदा घरेलू उड़ानों में 716 रुपये के बेस फेयर पर सफर कर पाएंगे। ये ऑफर एक तरफ के सफर के लिए ही लागू होगा। वहीं ग्रुप बुकिंग के लिए ये ऑफर लागू नहीं होगा। साथ ही अगर आप इस ऑफर के तहत बुकिंग करते हैं तो कैंसिल कराने पर बेस फेयर वापस नहीं मिलेगा। इस ऑफर के साथ कोई डिस्काउंट या ऑफर भी नहीं मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें