Get App

नये लुक में आईं हार्ले डेविडसन की 5 बाइक

प्रीमियम बाइक के लिए मशहूर हार्ले डेविडसन ने 5 बाइकों का अपग्रेड वर्जन लॉन्च कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2015 पर 10:27 AM
नये लुक में आईं हार्ले डेविडसन की 5 बाइक

प्रीमियम बाइक के लिए मशहूर हार्ले डेविडसन ने 5 बाइकों का अपग्रेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। इन 5 बाइकों में स्ट्रीट 750, आयरन 883, फोर्टी-एट, रोड किंग और हैरिटेज सोफ्टेल शामिल है। इन सभी बाइकों में कंपनी ने कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किये हैं। इंजन और मैकेनिकल बदलाव इनमें नहीं मिलेगें। कंपनी ने यह कदम इन बाइकों के खरीदार के रिसर्च पर किया है। क्योंकि कई दिनों से इन बाइकों के चाहने वाले इन छोट-छोट बदलाव की मांग कर रहे थे। कॉस्मैटिक बदलाव के बाद इन बाइकों की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है। जैसे  स्ट्रीट 750 की कीमत 4 लाख 52 हजार रुपये है जबकि पहले ये बाइक 4 लाख 32 हजार रुपये में मिलती थी। इसी तरह आयरन 883 की कीमत 7 लाख 37 हजार और फोर्टी-एट की कीमत 9 लाख 12 हजार रुपये है। और हैरिटेज सोफ्टेल की कीमत अब 16 लाख 60 हजार रुपए हो चुकी है।

वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें