Get App

निसान की डैटसन गो प्लस लॉन्च

मंदी में भी तेजी से बढ़ रहे एमपीवी सेगमेंट में एक और खिलाड़ी उतर चुका है डैटसन गो प्लस।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2015 पर 3:57 PM
निसान की डैटसन गो प्लस लॉन्च

मंदी में भी तेजी से बढ़ रहे एमपीवी सेगमेंट में एक और खिलाड़ी उतर चुका है डैटसन गो प्लस। इस कार की मुंबई में एक्स शोरूम कीमत 3 लाख 80 से 4 लाख 60 हजार रुपए के बीच है। डैटसन गो प्ल्स एक फैमली वैगन कार है। जिसे डैटसन गो के प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। लेकिन इसमें 5 सीट के साथ रियर में 2 और सीट का भी ऑप्शन दिया गया है। 7 सीटर होने के बावजूद कंपनी ने इसकी लंबाई 4 मीटर से कम रखी है। लुक और स्टाइल में ये पूरी तरह से डटसन गो ही है। लेकिन रियर लुक आपको बदला हुआ मिलेगा।

गो प्लस में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 67 बीएचपी पावर देता है। पावरफुल इंजन के बावजूद कंपनी का दावा है कि ये 20 किलोमीटर की माइलेज देगी।  कंपनी का कहना है डैटसन गो प्लस एमपीवी सेगमेंट में सबसे लो मेंटनेंस वाली कार है। हालांकि इस सेगमेंट में पहले से दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं। मारुति एर्टिगा और होंडा मोबिलियो से इसे कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें