Get App

पीवीआरः मुनाफा 4.5 गुना बढ़ा, आय 18.9% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में पीवीआर का मुनाफा 4.5 गुना बढ़कर 41 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2015 पर 1:12 PM
पीवीआरः मुनाफा 4.5 गुना बढ़ा, आय 18.9% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में पीवीआर का मुनाफा 4.5 गुना बढ़कर 41 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में पीवीआर का मुनाफा 9.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में पीवीआर की आय 18.9 फीसदी बढ़कर 474.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में पीवीआर की आय 399 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में पीवीआर का एबिटडा 57 करोड़ रुपये से बढ़कर 91 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में पीवीआर का एबिटडा मार्जिन 14.4 फीसदी से बढ़कर 19.1 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में पीवीआर की अन्य आय 60 लाख रुपये से बढ़कर 9.5 करोड़ रुपये रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें