Get App

पुंज लॉयड को 268 करोड़ रु का मुनाफा

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में पुंज लॉयड की आय 36.7 फीसदी घटकर 1290 करोड़ रुपये रही।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 22, 2015 पर 1:57 PM
पुंज लॉयड को 268 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में पुंज लॉयड को 268 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में पुंज लॉयड को 5 लाख रुपये का मुनाफा हुआ था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में पुंज लॉयड की आय 36.7 फीसदी घटकर 1290 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में पुंज लॉयड की आय 2037 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में पुंज लॉयड की अन्य आय 11 करोड़ रुपये से बढ़कर 570 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में पुंज लॉयड का एबिटडा 274 करोड़ रुपये से घटकर 225 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में पुंज लॉयड का एबिटडा मार्जिन 13.5 फीसदी से बढ़कर 17.4 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें