Get App

पुंज लॉयड को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर 10% चढ़ा

पुंज लॉयड को पेट्रोनॉस की सब्सिडियरी पीआरपीसी रिफाइनरी से 3515 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2014 पर 12:40 PM
पुंज लॉयड को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर 10% चढ़ा

पुंज लॉयड के शेयर में आज 10 फीसदी की जोरदार तेजी है। पुंज लॉयड को पेट्रोनॉस की सब्सिडियरी पीआरपीसी रिफाइनरी से 3515 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। 6242 एकड़ में फैले टैंक फार्म प्रोजेक्ट में पुंज लॉयड को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, कंस्ट्रक्शन और कमीशनिंग का काम करना है।

पुंज लॉयड के मुताबिक कंपनी को इस साल अबतक 9940 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिल चुके हैं। पुंज लॉयड की कुल ऑर्डर बुक 25000 करोड़ रुपये के पार निकल गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें