Get App

पेट्रोनेट एलएनजी का मुनाफा 85.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का मुनाफा 85.2 फीसदी बढ़कर 300.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2015 पर 4:51 PM
पेट्रोनेट एलएनजी का मुनाफा 85.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का मुनाफा 85.2 फीसदी बढ़कर 300.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का मुनाफा 162.4 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी की आय 36 फीसदी घटकर 7162 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी की आय 11198 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का एबिटडा 341 करोड़ रुपये से घटकर 221 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का ऑपरेटिंग मार्जिन 3 फीसदी से बढ़कर 3.1 फीसदी रहा। चौथी तिमाही में अन्य आय 26.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 57.6 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें