Get App

पेट्रोनेट एलएनजी के मुनाफे में 60% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का मुनाफा 60 फीसदी बढ़कर 247.55 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 30, 2015 पर 2:53 PM
पेट्रोनेट एलएनजी के मुनाफे में 60% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का मुनाफा 60 फीसदी बढ़कर 247.55 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का मुनाफा 156.7 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी की आय 17.6 फीसदी घटकर 8377 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी की आय 10,161 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का एबिटडा 357.7 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 361 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में पेट्रोनेट एलएनजी का एबिटडा मार्जिन 3.5 फीसदी से बढ़कर 4.3 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें