कर्मचारियों के पलायन को रोकने के लिए कंपनियां तरह-तरह के नुस्खे अपनाती हैं लेकिन सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक और एप्पल ने तो महिला कर्मचारियों के लिए अजीबोगरीब पेशकश की है। इन कंपनियों ने अपनी महिला कर्मचारियों के सामने मां बनने का सपना टालने का प्रस्ताव दिया है, ताकि उनका पूरा ध्यान काम पर रहे। इसके लिए ये कंपनियां महिला कर्मचारियों को बीस हजार डॉलर यानी करीब 12 लाख रुपए दे रही है।
