व्हाट्स एप और फेसबुक के बीच डाटा शेयरिंग को लेकर जल्द ही समझौता हो सकता है। इसके तहत फेसबुक अपने फायदे के लिए व्हाट्स एप यूजर्स की जानकारी जुटाएगा। ऐसे में सवाल ये है कि कहीं ये यूजर्स की प्राइवेसी में दखल तो नहीं है? क्योंकि व्हाट्सऐप पर आप जो मैसेज, फोटो और वीडियो शेयर करेंगे, उन्हीं से फेसबुक को आपकी पसंद-नापसंद की जानकारी मिलेगी। यानि सीधे तौर पर कहें तो फेसबुक आपके पर्सनल मैसेज पढ़ सकता है। वैसे भी व्हाट्स एप पर लोग बिजनेस, पसर्नल और सीक्रेट जानकारी भी शेयर कर लेते हैं।
एंड्रॉयड डेवलपर जेवियर सैंटॉस ने इसके लिए एक पेज भी तैयार किया है। फेसबुक ये कदम अपनी कमाई को बढ़ाने के लिए उठा रहा है, लेकिन इसके बाद व्हाट्स एप की प्राइवेसी भी खत्म हो सकती है, जिसकी वजह से दुनियाभर में इसके यूजर्स हैं। यहां पर आपको ये भी बता दें कि व्हाट्स एप अब फेसबुक का ही हिस्सा है, हालांकि दोनों कंपनियां अभी भी अलग अलग ही काम करती हैं।
