Get App

फॉक्सवैगन के बाद बीएमडब्ल्यू पर भी आरोप

बीएमडब्ल्यू एक्स3 एक्सड्राइव20डी में नाइट्रोजन ऑक्साइड का एमिशन तय मानक से 11 गुना ज्यादा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2015 पर 12:14 PM
फॉक्सवैगन के बाद बीएमडब्ल्यू पर भी आरोप

फॉक्सवैगन के बाद अब जर्मनी की एक और दिग्गज ऑटो कंपनी बीएमडब्ल्यू पर सवाल उठ रहे हैं। बीएमडब्ल्यू पर भी प्रदूषण नियमों की अनदेखी का आरोप लग रहा है। जर्मनी की कार ट्रेड मैगजीन ऑटो बिल्ड ने ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन की जांच में पाया गया था कि बीएमडब्ल्यू एक्स3 एक्सड्राइव20डी में नाइट्रोजन ऑक्साइड का एमिशन तय मानक से 11 गुना ज्यादा है। कुछ डीजल कारों की वजह से प्रदूषण मानकों का उल्लंघन हो रहा है। इस एमिशन का आईसीसीटी-टेस्ट में पता चला है।

नाइट्रोजन ऑक्साइड का एमिशन तय मानक से 11 गुना ज्यादा होने की बात पर उठ रहे सवालों पर कंपनी ने अपनी सफाई दी है। कंपनी का कहना है कि प्रदूषण नियमों में कोई अनदेखी नहीं की गई है। कंपनी हर देश के नियमों का पालन करती है। बीएमडब्ल्यू ने ये भी साफ किया कि जिस टेस्ट की बात ट्रेड मैगजीन ऑटो बिल्ड ने की है उसके बारे में कंपनी को कोई जानकारी नही है। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें