Get App

फ्लिपकार्ट के 5 नए टैबलेट लॉन्च

टैबलेट के बढ़ते बाजार को देखते हुए ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी टैबलेट्स कैटेगरी में 5 नए मॉडल्स उतारे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2014 पर 9:40 AM
फ्लिपकार्ट के 5 नए टैबलेट लॉन्च

टैबलेट के बढ़ते बाजार को देखते हुए ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपनी टैबलेट्स कैटेगरी में 5 नए मॉडल्स उतारे हैं। इन टैबलेट्स की कीम 6000 रुपये से शुरू होकर 16000 रुपये तक है।

फ्लिपकार्ट के डीजीफ्लिप प्रो टैबलेट्स में इंटेल एटम प्रोसेसर लगा है। सबसे सस्ते ईटी701 टैबलेट की कीमत 6000 रुपये है जिसमें 2 मेगापिक्सल बैक कैमरा है और 8 जीबी की इंटरनल मेमरी है।

वहीं, एक्सटी911 टैबलेट का दाम 16000 रुपये है। इस टैब में आपको 3जी और वाईफाई की सुविधा मिलेगी। साथ ही इसमें 2 मेगा पिक्सल का फ्रंट और 5 मेगापिक्सल का बैक कैमरा मिलेगा। इस टैब में 16जीबी तक की इंटरनल मेमरी है।

फ्लिपकार्ट के अलावा मिंत्रा डॉट कॉम पर आप डीजीफ्लिप प्रो टैबलेट्स खरीद सकते हैं। साथ ही मिंत्रा डॉट कॉम पर टैबलेट खरीदने पर दूसरे प्रोडक्ट्स पर 35 फीसदी की छूट भी दी जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें