बजाज ऑटो का मुनाफा 5.5% बढ़ेगा!

अनुमान है कि वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 5.5 फीसदी बढ़कर 808 करोड़ रुपये रह सकता है।

अपडेटेड May 15, 2014 पर 7:30 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी आवाज़ का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 5.5 फीसदी बढ़कर 808 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 765.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का राजस्व 3 फीसदी बढ़कर 4889 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व 4746.5 करोड़ रुपये रहा था।

    सीएनबीसी आवाज़ का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 37.3 फीसदी घटकर 2747 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 4381.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में एनटीपीसी की बिक्री 13.5 फीसदी बढ़कर 18687 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी की बिक्री 16461.8 करोड़ रुपये रही थी।

    सीएनबीसी आवाज़ का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 34 फीसदी बढ़कर 190 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 141.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में अपोलो टायर्स का राजस्व 7 फीसदी बढ़कर 3242.5 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व 3037.8 करोड़ रुपये रहा था।


    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।