Get App

बजाज ऑटो ने उतारी केटीएम आरसी बाइक

केटीएम आरसी 200 की कीमत 1.60 लाख रुपये है, जबकि आरसी390 की कीमत 2.05 लाख रुपये है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2014 पर 4:19 PM
बजाज ऑटो ने उतारी केटीएम आरसी बाइक

बजाज ऑटो ने आज केटीएम की दो रेसिंग बाइक लॉन्च की हैं, आरसी200 और आरसी390। ये दोनों बाइक रेसिंग कॉम्पिटिशन के लिए बनी हैं, इसी वजह से इनके नाम आरसी से शुरू होते हैं। केटीएम आरसी 200 की कीमत 1.60 लाख रुपये है, जबकि आरसी390 की कीमत 2.05 लाख रुपये है।

बजाज ऑटो की इन रेसिंग बाइक्स की बुकिंग कल से शुरू हो रही है। केटीएम ड्यूक और केटीएम आरसी के इंजन में कोई फर्क नहीं है। लेकिन दोनों की परफॉर्मेंस में काफी अंतर है। केटीएम आर200 में 200 सी का इंजन है जो 25 हॉर्स पावर जेनरेट करता है। वहीं आरसी390 में 375सीसी का इंजन है जो 44 हॉर्स पावर पावर जेनरेट करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें