Get App

बाजार को इंफोसिस के नतीजों का इंतजार

बाजार को इंफोसिस के नतीजों का इंतजार है। आज इंफोसिस के चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान होगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 24, 2015 पर 7:07 AM
बाजार को इंफोसिस के नतीजों का इंतजार

बाजार को इंफोसिस के नतीजों का इंतजार है। आज इंफोसिस के चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान होगा। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक चौथी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा कुछ घटने की आशंका है।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 2.7 फीसदी घटकर 3161 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 3250 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इंफोसिस की आय 0.15 फीसदी बढ़कर 13818 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस की आय 13796 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में इंफोसिस की डॉलर आय 221.8 करोड़ डॉलर से बढ़कर 222.4 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है।

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इंफोसिस का एबिट 3689 करोड़ रुपये से घटकर 3586 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में इंफोसिस का एबिट मार्जिन 26.74 फीसदी से घटकर 25.95 फीसदी रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें