Get App

बीईएलः मुनाफा 9% बढ़ा, आय 6.5% घटी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बीईएल का मुनाफा 9 फीसदी बढ़कर 722.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 29, 2015 पर 2:31 PM
बीईएलः मुनाफा 9% बढ़ा, आय 6.5% घटी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बीईएल का मुनाफा 9 फीसदी बढ़कर 722.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बीईएल का मुनाफा 663.2 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बीईएल की आय 6.5 फीसदी घटकर 2928.2 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बीईएल की आय 3131 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बीईएल का एबिटडा 768 करोड़ रुपये से बढ़कर 793 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में बीईएल का ऑपरेटिंग मार्जिन 24.5 फीसदी से बढ़कर 27.1 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें