देश में बीएसएनएल, एमटीएनएल और भारतीय डाक जैसी सरकारी संचार सेवाओं की खस्ता हाल पर सरकार हरकत में आ गई है। दूर संचार मंत्रालय ने बीएसएनएल को नोटिस भेजा है। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद को फेसबुक पर मिली शिकायतों के आधार पर मंत्रालय ने ये कदम उठाया है।
