ब्लैकबेरी का पहला एन्ड्रॉइड फोन प्रिव लॉन्च

ब्लैकबेरी ने अपना पहला एन्ड्रॉइड स्मार्टफोन प्रिव लॉन्च किया, इसकी कीमत 62,990 रु रखी है।

अपडेटेड Jan 29, 2016 पर 11:40 AM

ब्लैकबेरी ने  अपना पहला एन्ड्रॉइड स्मार्टफोन प्रिव लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 62,990 रुपये रखी गई है। 30 जनवरी से ये स्मार्टफोन ब्लैकबेरी के ऑफिशल स्टोर के अलावा अमेजॉन पर भी बिकने लगेगा। इसकी प्री-बुकिंग आज से ही शुरू कर दी गई है। फोन का खास फीचर ये है कि इसमें एडवान्स सिक्योरिटी कंट्रोल दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि इससे आपका डाटा बिल्कुल सेफ रहेगा। इसके अलावा प्रिव में टच पैड के अलावा फिजीकल की-पेड भी दिया गया है। इसमें 5.4 इंच की स्क्रीन दी गई है। ये स्मार्टफोन एन्ड्रॉइड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

इस फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी रोम दिया गया है जिसे आप 2 टीबी तक बढ़ा कर सकते हैं। कंपनी को भरोसा है की ब्लैकबेरी प्रिव हाईरेंज स्मार्टफोन्स में लोगों को लुभाने में कामयाब होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।