Get App

भारत में बन सकते हैं एप्पल के आईफोन

एप्पल के फोन बनाने वाली ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन टेक्नोलोजी भारत में प्लांट लगाने की योजना बना रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2015 पर 8:22 AM
भारत में बन सकते हैं एप्पल के आईफोन

हो सकता है कि आने वाले दिनों में एप्पल के फोन आपको सस्ते दाम पर मिले। एप्पल के फोन बनाने वाली ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन टेक्नोलोजी भारत में प्लांट लगाने की योजना बना रही है।

दरअसल अभी एप्पल के ज्यादातर फोन चीन में बनते हैं लेकिन वहां कर्मचारियों की सैलरी तेजी से बढ़ने से कंपनी ने ये फैसला लिया है। इस फैसले से प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को भी बूस्ट मिलेगा। वहीं कीमत के मामले में भारतीय बाजार में सैमसंग और लोकल कंपनियों को भी टक्कर दे पाएगी।

फॉक्सकॉन अपना प्लांट महाराष्ट्र में लगा सकती है। कंपनी ने 2020 तक भारत में 10-12 फैक्ट्री, डाटा सेंटर बनाने का लक्ष्य रख रहा है। पिछले साल भारत में बंद हुई फॉक्सकॉन की ये वापसी होगी। कंपनी देश में नोकिया के फोन बनाती थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें